• Breaking News

    Live tv

    Monday, February 4, 2019

    रविशंकर प्रसाद बोले- केजरीवाल की राह चलकर राजदार कमिश्नर को बचाना चाहती हैं ममता बनर्जी



    रविशंकर प्रसाद बोले- केजरीवाल की राह चलकर राजदार कमिश्नर को बचाना चाहती हैं ममता बनर्जी






    पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कारर्वाई काे लेकर धरने पर बैठी सीएम ममता बनर्जी के रवैए को भाजपा ने लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए उन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी के धरने पर तंज कसा और कहा कि ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़ी हैं।



    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ रही है और इससे ममता बनर्जी घबरा गई हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी और ममता शारदा चिटफंड घोटाले के राजदार को बचाना चाहते हैं। रविवार को सीबीआई अफसरों के मोबाइल और दस्तावेज छीने गए। उन्होंने बीजेपी पर लगाए गए राजनीति के आरोपों को बेबुनियाद बताया।



    रविशंकर प्रसाद ने कमिश्नर राजीव कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक पुलिस कमिश्नर राजनेताओं के साथ धरने पर बैठा है। ये क्या हो रहा है? इसका क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि साल 2014 में कांग्रेस और राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा था कि पश्चिम बंगाल में 20 लाख लोगों का पैसा हड़प लिया गया। भाजपा 2014 के बाद सत्ता में आई थी और इसलिए हमारे शासन में शारदा चिटफंड घोटाला नहीं हुआ।





    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *