जान दे दूंगी, लेकिन कोई समझौता नहीं करूंगी- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ममता सरकार के विवाद को लेकर राज्य के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी ने एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करके गृह मंत्रालय को भेजी है। सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्रालय सीबीआई के काम में बाधा डालने के आरोप में वहां मौजूद आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। वहीं खबरें आ रही हैं बनर्जी का धरना अभी और लंबा चल सकता है।
इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पीएम और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरना स्थल पर ही नियमित काम को जारी रखने के लिए दस्तावेजों की जांच की। सीएम बनर्जी कोलकाता पुलिस के एक इवेंट में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के साथ भी पहुंची।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं, लेकिन कोई समझौता नहीं करूंगी। जब आपने टीएमसी नेताओं को छुआ तो मैं सड़कों पर नहीं गई। लेकिन मुझे गुस्सा आया जब उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर की कुर्सी का अपमान करने की कोशिश की, वह संस्थाओं का नेतृत्व कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment