• Breaking News

    Live tv

    Thursday, October 26, 2023

    जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 27 से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में होंगी प्रतियोगिता।

     जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 27 से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में होंगी प्रतियोगिता।

    बिहार सरकार , कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर निर्धारित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। 27 से 30 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर गतिमान होगा। शुक्रवार को नामित मैदान पर रंगारंग कार्यक्रम के जरिए चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार  प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आर. के. दीपक की देखरेख में प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।    

    स्टेडियम के मैदान पर उद्घाटन मंच , ट्रैक समेत अन्य वांछित कार्य प्रगति पर है। मैदान में साफ - सफाई पर खास निगाह रखी जा रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शारीरिक शिक्षक शिवपूजन शर्मा के अलावे दर्जनों कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

        प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री दीपक ने बताया कि जिला स्तरीय चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कई विधाओं में जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। पहले दिन यानी 27 अक्टूबर को एथलेटिक्स , ताइक्वांडो , बैडमिटन और योग की प्रतियोगिता होगी वहीं 28 अक्टूबर को प्रतिभागी कबड्डी , वॉलीबॉल और शतरंज खेल में अपना भाग्य आजमाएंगे। 29 अक्टूबर को रग्बी और क्रिकेट खेल प्रतियोगिता निर्धारित है वहीं 30 अक्टूबर यानी प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल मैच खेला जाएगा। इसी दिन पुरस्कार वितरण भी निर्धारित है।

         उधर चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। वांछित जरूरतों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारी और कर्मी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सजग और सचेत दिख रहे हैं। इधर सरकारी और निजी विद्यालयों के बेटे और बेटियों में खेल प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिभागी जीत के लिए चौकस नजर आ रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *