• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, December 30, 2025

    रोजगार मेला में उमड़ी युवाओं की भीड़ अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया

    जीविका जमुई के सौजन्य से जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 30वाँ रोजगार-सह-मार्गदर्शन-मेला का आयोजन किया गया | मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया|  इस कार्यक्रम में जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक सुजीत प्रसाद गुप्ता,हरिकांत कुमार, गणेश कुमार गुंजन, डॉ कुंदन कुमार, बीपीएम लक्ष्मीपुर मुकेश कुमार,  शिप्रा सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक सज्जाद आलम, सामुदायिक समन्वयक अमित राज, निखिल कुमार पांडे, अभयानंद शर्मा, शिवेंदु हर्ष मिश्रा, सुजीत कुमार, राकेश कुमार सहित संकुल संघ की लीडर दीदी एवं जीविका के कैडर्स शामिल हुए|

    रोजगार मेले में लक्ष्मीपुर प्रखंड की करुणा देवी ने भी शिरकत की। दीप प्रज्वलन के बाद आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत जीविका समूह की स्नेहलता कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी के स्वागत गान से हुई| 


    मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार करने के विषय में भी जानकारी दी गई। रोजगार मेला में युवाओं के नियोजन के लिए SIS सिक्यूरिटी लिमिटेड, LIC जमुई, आमधाने,  QUESS, होपकेयर इंडिया लिमिटेड, निर्मला जॉब , पी.एन.जी.एच.आर.सर्विस,2050 हेल्थकेयर, परम स्किल्स,जिला नियोजनालय समुद्र पार योजना सहित कुल 14 कम्पनियाँ शामिल हुई| विभिन्न कंपनियों के द्वारा स्टालों में भी युवाओं को रोजगार से सम्बंधित जानकारी दी गई। 

    जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय कुमार ने मेले में आए युवाओं को मार्गदर्शित करते हुए बताया कि आज यहां पर जीविका जमुई के द्वारा 30वाँ रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले के आयोजन का भी यही उद्देश्य है कि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके| उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज इस मेले में 915 युवाओं का निबंधन किया गया, जिसमें निर्मला जॉब के द्वार 15 युवाओं को मौके पर ऑफर लेटर दिया गया। तत्पश्चात् आगत अतिथियों के संबोधन के बाद सभी के द्वारा स्टॉल विजिट किया गया।


    रोजगार मेले में नियोजन हेतु सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे थे| मेले में कुल  915  युवक-युवतियों का निबंधन किया गया, जिसमें   110 अभ्यर्थियों का  चयन  प्रशिक्षण हेतु आरसेटी जमुई के द्वारा किया गया, जबकि निर्मला जॉब के द्वारा 15 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।

    ज्ञात है की जीविका जमुई के द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले का संचालन प्रबंधक रोजगार सुजीत प्रसाद गुप्ता एवं बीपीएम लक्ष्मीपुर मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|  

    रोजगार मेले के संबंध में समुचित जानकारी प्रबंधक रोजगार श्री सुजीत कुमार के द्वारा दी गई| उन्होंने मेले में आई सभी कंपनियों के बारे में विस्तार से बताया। 

    रोजगार मेला में आये युवाओं का हौसलावर्धन किया गया और सरकार की अन्य योजनाओं से भी युवाओं को अवगत कराया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *