समाहर्ता श्री नवीन ने समाहरणालय के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पदस्थों को निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने इस दरम्यान उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए एमजेसी प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा की। जन शिकायत से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन 15 जनवरी तक करने का निर्देश दिया। श्री नवीन ने सभी विभागों के विकासात्मक कार्यों हेतु भूमि की उपलब्धता का जायजा लिया। सीओ के पास लंबित मामलों की समीक्षा की और इसके शीघ्र निष्पादन किए जाने का निर्देश दिया।
अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच बाल मुकुंद प्रसाद , डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिंहा , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण , एसडीएम सौरव कुमार , डीसीएलआर सुजीत कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद , वरीय उप समाहर्ता नागमणि वर्मा समेत अधिकांश ओहदेदार बैठक में उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment