माँ की सच्चे मन से प्रार्थना करने पर पूरी होती है सारी मनोकामना महायज्ञ में आस्था का उमड़ रहा जन ,सैलाब।
सकरा प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत के वार्ड 04 मे काली मंदिर मंदिर परिसर मे 24 वर्षो से शारदिये नवरात्र पर आयोजित नावाह संकीर्तन महायज्ञ के सातवे में दिन भक्तों ने माँ कालरात्रि की पूजा अर्चना की गयी।मन्त्रोंचार,मंत्रध्वनि,महामंत्र जय मां काली से पूरा वातावरण भक्ति में था।सभी श्रद्धालु हाथ जोड़ मंत्र के साथ प्रार्थना में लेने थे।
पूजा पश्चात मंदिर में एक-एक कर भक्तों को प्रवेश दिलाया गया। वैसे तो सालों भर वहां भक्तों का आना-जाना रहता है। पर आशीन के शारदीय नवरात्र में विशेष कर हजारों हजार की भीड़ उमरती है। उत्तर बिहार के विभिन्न जिले से श्रद्धालु यहां आते हैं।
इस दिन माता को साड़ी,चुनरी वस्त्र चढ़ाकर अपनी मनोकामनायें मांगते है। वही नवरात्र के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की जाती है। माता के आठवें स्वरूप को छप्पन भोग लगाया जाता है।
बिगत 24 वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर हो रहे इस महायज्ञ मे दूर-दूर से भक्तों का आना जाना लगा रहता है । संध्या के समय माता का महा आरती कि जाती है। इस यज्ञ मे महिलाये और युवाओ की विशेष भागीदारी रहती है।
इस महायज्ञ मे सकरा क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडली भाग ले रहे है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि हर साल यहां बृहत रूप से माँ की आराधना की जाती है. सैकोड़ो भक्त जुटते है।
मौके पर यजमान कौशलेंद्र मिश्र, प्रेम शंकर झा सुनील झा सुरेंद्र मिश्रा मनोज मिश्रा अजय मिश्रा रामकिशोर मिश्रा,अभिषेक आनन्द अभिषेक कुमार सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment