• Breaking News

    Live tv

    Monday, October 16, 2023

    श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से।


    प्रतिभागियों के निबंधन की श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से। अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित।


    जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 अक्टूबर तक  श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

        उन्होंने आगे बताया कि वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में वर्ग 06 से वर्ग 12 तक के बालक - बालिका भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 से की जाएगी। 14 वर्ष 17 वर्ष तथा 19 वर्ष के बालक - बालिका खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगेl 27 अक्टूबर को एथलेटिक्स , बैडमिंटन , योग तथा ताइक्वांडो तथा 28 अक्टूबर को कबड्डी , वॉलीबॉल और शतरंज एवं 29 अक्टूबर को रग्बी तथा क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है। इसी संदर्भ में 30 अक्टूबर को फुटबॉल मैच खेला जाएगा। खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल में (18 खिलाड़ी) केवल बालक , कबड्डी में बालक /बालिका कुल  अंडर 14 , अंडर 17  , अंडर 19 में 12 - 12 खिलाड़ी , वॉलीबॉल केवल बालक अंडर 14 , अंडर 17 , अंडर 19 में 12 - 12 खिलाड़ी , एथलेटिक्स में अंडर 14  के 10 खिलाड़ी ,  अंडर 17 , अंडर 19 में 11-11 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में 100 मीटर , 200 मीटर ,  400 मीटर , 600 मीटर , 800 मीटर , 1500 मीटर तथा 3000 मी (लड़की) तथा 5000 मीटर लड़कों के लिए ऊंची कूद , लंबी कूद , गोला फेंक एवं जैवलिन तथा डिस्कस की प्रतियोगिता होगी l इस तरह बैडमिंटन में तीनों ग्रुप में 04-04 खिलाड़ी तथा क्रिकेट में बालक केवल 16 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे l वही शतरंज प्रतियोगिता में

     अंडर14 , अंडर 17 ,  अंडर 19 आयु वर्ग के 04-04 खिलाड़ी , योग में 05-05 बालक/ बालिका , रग्बी में 12-12 खिलाड़ी तथा ताइक्वांडो में अंडर 14 में 11 खिलाड़ी अंडर 17 में 13 खिलाड़ी बालक-बालिका भाग ले सकेंगे l

         उधर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने बताया कि जमुई जिले के सभी प्रखंडों के सभी सरकारी और गैर सरकारी विधालयों के अर्हता प्राप्त खिलाड़ी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसका निबंधन विद्यालय स्तर पर करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से जिला खेल कार्यालय को प्राप्त होना है जहां पर उन खिलाड़ियों का निबंधन किया जाएगा। निबंधन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2023 है।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *