• Breaking News

    Live tv

    Wednesday, November 29, 2023

    सकरा के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जीविका भवन मनरेगा हाट बाजार का किया शिलान्यास

     मुजफ्फरपुर के सकरा में पहुंचे जिलाधिकारी प्रणब कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम मे  सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी  योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी।

    सकरा के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जीविका भवन मनरेगा हाट बाजार का किया शिलान्यास प्रखण्ड के विशुनपुर बघनगरी पंचायत में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार, जिला जज, मुजफ्फरपुर एवं उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जन संवाद आयोजन किया गया। सरकार की सभी कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुॅच पाये इस दिशा में यह जन संवाद कार्यक्रम काफी उल्लेखनिय सावित हो रही है। कई वर्ग और व्यक्ति समूह ऐसे हैं, जो मुख्यालय तक नहीं पहुॅच पाते है, उसके लिए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी तक डोर टू डोर जाकर उस मोहल्ला, टोला, पंचायत में शिविर लगाकर उनके समस्याओं का निराकरण और उन्हें मिलने वाली लाभकारी योजनाओं तक पहुॅंच बनाने की यह अनूठा प्रयास है। आई.सी.डी.एस., शिक्षा से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। सरकार प्रत्येक स्तर पर लाभाकारी योजनएं चला रही है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकारी योजनाएं पंचायत स्तर तक क्रियान्वित है। जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम और इसकी उपल्बिधयों को बताते हुए कहा कि पूर्व की तुलना में अब समाज को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आज कई योजना संचालित है। बच्चों के लिए साईकिल योजना, सात निःश्चय अन्तर्गत इन्फास्ट्रकचर के विकास, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन सभी मामलों में लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रत्येक पंचायत प्रत्येक वार्ड में सोलर लाईट का अधिष्ठापन किया जा रहा है। अबतक 02 हजार से अधिक सोलर लाईट पंचायत स्तर पर लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत छुटे हुए परिवारों को भी सर्वे कर आच्छादित किया जायेगा। राशन, पेंशन, पंचायत सरकार भवन सरकार की महत्वपूर्ण कार्य योजना है। शत-प्रतिशत पेंशन और राशन से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य हे। प्रशासन और सरकार आपके द्वार पर हैं। उन्होंने कहा की जीविका महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांफी आगे बढ़ गई है। बैग उत्पादन, नर्सरी, मत्स्य पालन, कृषि आदि मामलों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एकपक्षीय नहीं है, सरकार की तमाम योजनाओं को आपसे रूबरू कराना चाहते हैं। साथ ही साथ आपका सुझाव भी आमंत्रित है। पंचायत स्तरीय राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मचारी अधिकारी आपके लिए है, आप उनसे तमाम सूचनाएं एवं जानकारी प्राप्त करें। यहां लगाये गये सभी विभागों के स्टाॅल में जाकर अपनी लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यह समाज के सभी व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाने का अनूठा पहल है। वही वहाँ उपस्थित जन समूह से समस्याओं के साथ-साथ उनके सुझाव का भी स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया गया था . जिनमें वे अपने-अपने सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे थे। वही जिला पदाधिकारी ने उनका निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य आवास, योजना, सड़क, विद्युत, शिक्षा, पेंशन योजना, उत्पाद, मत्स्य कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता, बैंकिंग महिला सुरक्षा आदि में मुख्य रूप से अपना स्टाॅल लगाया था। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *