कांग्रेस अब बिहार में फ्रंट फुट पर करेगी राजनीति: प्रेमचंद मिश्रा
प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने और राहुल गांधी के 'फ्रंट फुट' पर खेलने के बयान ने बिहार कांग्रेस के नेताओं में उत्साह भर दिया है. कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब बिहार में फ्रंट फुट पर राजनीति करेगी.
पटना के गांधी मैदान में 3 फरवरी को आयोजित हो रही कांग्रेस की जन आकांक्षा महारैली की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए एक निश्चित कार्यक्रम लेकर आएगी और खोए हुए जनाधार को फिर से प्राप्त करेगी.
मिश्रा ने कहा पार्टी की रैली 28 साल बाद बिहार में होने जा रही है जिसमें राहुल गांधी के अलावे सहयोगी दलों के नेता भी मंच पर शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि रैली में बिहार में बीजेपी-जेडीयू के अवसरवादी राजनीति को एक्सपोज किया जाएगा. साथ ही किसानों के कर्ज माफी, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के सुरक्षा के विषय पर चर्चा की जाएगी....

No comments:
Post a Comment