• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, October 17, 2023

    जिला पंचायत राज पदाधिकारी का तबादला , जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई।

    जिला पंचायत राज पदाधिकारी का तबादला , जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई।


    बिहार सरकार ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी दुर्गेश कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का आप्त सचिव बनाया गया है।

        उधर जिला प्रशासन ने दैनिक कार्य के लिए जमुई के एएसडीएम प्रकाश रजक को प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी नामित किया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

           इधर स्थानांतरण के बाद समाहरणालय के संवाद कक्ष में समारोह आयोजित कर दुर्गेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।

        जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने श्री कुमार को कर्तव्यनिष्ठ और अनुशानप्रिय अधिकारी की संज्ञा देते हुए कहा कि समय के भीतर दायित्वों का निर्वहन करना इनकी नियति थी। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना की।

         डीडीसी शशि शेखर चौधरी , डीटीओ मो. इमरान , डीसीएलआर मो. शिवगतुल्लाह , एएसडीएम प्रकाश रजक , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक समेत अधिकांश अधिकारी और कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *