• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, October 17, 2023

    मुखिया के निधन से क्षेत्र वासियों में शोक।

     मुखिया के निधन से क्षेत्र वासियों में शोक।


    जमुई/बरहट।  प्रखंड के डाढ़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी का आकस्मिक निधन सोमवार शाम में हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक उनके पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा पटना ले जाया गया था। जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन से डाढ़ा पंचायत की जनता सहित क्षेत्र के बुद्धिजिवियों एवं समाजसेवियों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष जमादार सिंह विशेष संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही जमुई जिले के राजद अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह, कटौना पंचायत के मुखिया सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष कपीलदेव यादव, पांडो पंचायत के मुखिया अमित कुमार निराला, पूर्व चेयरमैन ब्रह्मदेव रावत, बरहट मुखिया जितनी देवी, मलयपुर मुखिया अनिता देवी,  गुगुलडीह मुखिया बलराम सिंह, बरियारपुर मुखिया सरस्वती देवी, नुमर मुखिया दामोदर पासवान, लखय मुखिया टिंकू देवी सहित समाजसेवियों व राजनीतिक महकमों के दर्जनों लोगों ने मुखिया बबिता देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *