• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, October 17, 2023

    सिकन्दरा प्रखंड स्थित लछुआड़ में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण।

      सिकन्दरा प्रखंड स्थित लछुआड़ में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण।           

               

    सिकन्दरा प्रखंड स्थित लछुआड़ परिवार विकास कार्यालय में बच्चों के अधिकार और नियमों की जानकारी को लेकर समन्वयक गोपी कुमार के द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।गोपी कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 2 सितम्बर 1990 को बच्चों के सुरक्षा को लकर एक बैठक हुआ। जिसमें बाल अधिकार पर चर्चा किया गया।  बच्चों के चार अधिकार 1 जीने का अधिकार 2 विकास का अधिकार,3 सुरक्षा का अधिकार 4 सहभागिता का अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जीने के लिए पोषण आवास प्रयाप्त जीवन स्तर, चिकित्सा सेवा की उपलब्धता। विकास करने का अधिकार जिसमें शिक्षा, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियां, सूचना प्राप्त करना, विचारों की चेतना और धर्म की स्वतंत्रता शामिल हैं। संरक्षण के अधिकार में बच्चों को शारीरिक या मानसिक रूप से चोट पहुंचाने या दुर्व्यवहार से संरक्षण के लिए अधिकार है, इससे यह सुनिश्चित होता है कि बच्चे हर प्रकार के शोषण से सुरक्षित रहें। भागीदारी अर्थात सहभागिता का अधिकार इसके अन्तर्गत बच्चों को अपने विचार करने तथा उनके जीवन पर असर डालने वाले मामले में अपनी बात कहने और उम्र और परिपक्वता के अनुसार संगठनों से जुड़ने तथा शांति पूर्वक एक जगह एकत्रित होने की स्वतंत्रता शामिल हैं। साथ ही साथ गोपी कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम और समेकित बाल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

    बच्चों के मौलिक अधिकार आर्टिकल 15 राज्यों के बच्चों के लिए बिशेष प्रावधान बनाने चाहिए। आर्टिकल 21ए6 से 14बर्ष के सभी बच्चों को निशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान। आर्टिकल 23 बच्चों सहित मानव तस्करी निषेध। आर्टिकल 24मे 14 बर्ष से कम उम्र का कोई बच्चा जोखिम वाले कार्य में नहीं लगाया जा सकता। आर्टिकल 39 ई और एफ राज्यों कि नीतियां ऐसी होनी चाहिए जो कम आयु के बच्चों को सुरक्षा दे। आर्टिकल 45 सभी 6 बर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख तथा शिक्षा देने का प्रावधान। आर्टिकल 51 ए कहता है कि 6 से 14 बर्ष बच्चों के माता-पिता/अभिभावक की यह भौतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का अवसर प्रदान करें। मौके पर रामवृक्ष महतो फरीद अंसारी धुव्र कुमार रानी सिंह गुण गुण कुमारी, मुस्कान कुमारी रीचा कुमारी सरिता कुमारी मनीष कुमार के अलावे दर्जनों किशोर किशोरियों उपस्थित थे।


    संवाददाता - जनार्दन कुमार शर्मा

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *