• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, October 17, 2023

    पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल पंचतत्व हूए विलीन,अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हुई।

     पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल पंचतत्व हूए विलीन,अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हुई।

    गॉड ऑफ़ ऑनर देते हुए एंव मुखाग्नि देते हुए।जमुई। बिहार सरकार के दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव प्रधानचक स्थित समाधि स्थल पर पूर्व मंत्री के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राजकीय समारोह का भी आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बीते रविवार को लंबे इलाज के बाद पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद सोमवार को एंबुलेंस के जरिए उनका पार्थिव शरीर लाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में उनका पार्थिव शरीर रखा गया जहां भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह सहित अन्य राजनीतिक दल के सहयोगी रहे उनके साथियों ने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर के लिए जिला मुख्यालय स्थित दांगी छात्रावास ले जाया गया। तदुपरांत शाम चार बजे के करीब पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव प्रधानचक पहुंचा। जहां समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।लोग पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन को लेकर बेताब दिखे। इस दौरान पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर उनके घर पर समर्थकों के लिए थोड़ी देर तक रखा गया। जहां लोगों ने फूल-माला के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गांव स्थित समाधि स्थल तक के लिए पूर्व मंत्री की शव यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी भी की। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार किया गया।

    उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा झाझा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद, चकाई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सावित्री देवी,जदयू जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, लोजपा आर के प्रदेश महासचिव व चकाई विधानसभा से रहे पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ,जदयू नेता ई. शंभू शरण, भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं राजकीय समारोह के आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, डीडीसी शशि शेखर चौधरी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी पहुंचे थे। देर शाम 6:25 बजे पूर्व मंत्री को मुखाग्नि दी गई और वह पंचतत्व में विलीन हो गए।

    संवाददाता- जनार्दन प्रशाद शर्मा


    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *