• Breaking News

    Live tv

    Tuesday, October 31, 2023

    जिलाधिकारी राकेश कुमार जनता दरबार का आयोजन आमजनों समस्याओं का किया निदान ।

    जिलाधिकारी राकेश कुमार जनता दरबार का आयोजन आमजनों समस्याओं का  किया निदान ।

    जिलाधिकारी राकेश कुमार समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के सूदूर एवं नक्सल प्रभावित इलाकों के गांवों की जनता से भेंट कर रहे हैं  और वहां सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। डीएम के इस कदम को जनहित में माना जा रहा है।

          जिलाधिकारी ने इसी संदर्भ में सूदूर नक्सल प्रभावित गुरमाहा एवं चोरमारा सहित अन्य कई गांवों से आए हुए आमजनों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य , शिक्षा , पेयजल , बिजली आदि की हकीकत को जाना। उन्होंने मौके पर इनसे जुड़े समस्याओं का त्वरित निदान किए जाने का उन्हें आश्वासन दिया।

         गौरतलब है कि डीएम ने प्रत्येक कार्य दिवस को अपराह्न 01 : 00  बजे से 02 : 00 बजे तक आम लोगों से बातचीत कर उनके द्वारा बताए गए समस्याओं का निदान किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिले के सभी धर्म , वर्ग और सभी समुदाय के लोगों से मिलकर उनकी कठिनाइयों को विधि सम्मत ढंग से दूर किए जाने की बात कही।

         जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी रखें और जागरूक रहकर इसका लाभ उठाएं।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *