• Breaking News

    Live tv

    Monday, October 30, 2023

    अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को जमकर पीटा।

     अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को जमकर पीटा।
    पुलिस के सामने हाथ जोरता ई रिक्शा चालक

    सकरा थाना क्षेत्र के  सीहो चौक के  समीप किराना दुकानदार ने एक ऑटो चालक की जम कर पिटाई कर दी एवं उसकी ऑटो को नेशनल हाईवे किनारे पलट दी। मारपीट होते देख कर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान ऑटो चालक जगदीशपुर बघनगरी गांव  निवासी रामबाबू साह  पिटाई से जख्मी हो गया। ऑटो  चालक का गुनाह इतना था की उसने दुकानदार अमरनाथ कुमार को  अवैध  वसूली देने से इंकार कर दिया । फिर दबंग दुकानदारों ने ऑटो चालक को बीच रास्ते पर ही पिटाई कर दी। ऑटो चालक को  का कहना था कि दुकानदार द्वारा सड़क किनारे ऑटो खड़ा करने पर  15 रुपए से 20 रुपए तक वसूली किया जाता है। नही देने ऑटो चालको के साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया जाता हैं। उक्त दुकानदार ने ऑटो चालक से पैसा की मांग की गई रुपए नही देने पर विवाद बढ़ता गया। मामला गाली गलौज के बाद मारपीट पर आ गया। दुकानदार ने उक्त चालक की पिटाई की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सकरा पुलिस को दी. सूचना के  घंटो बाद पुलिस के  नही पहुंचने पर  आक्रोशित ऑटो चालको एवं स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला तब कही जाकर आवागमन शुरू हो सका । जिसके बाद पीड़ित ऑटो चालक ने सकरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि आवेदन मिला है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *