• Breaking News

    Live tv

    Friday, October 20, 2023

    दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया फ्लैग मार्च।

    दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया फ्लैग मार्च।


    जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार आज दिनांक 20.10.2023 को जमुई जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने को तैयार पुलिस प्रशासन के संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।

                      जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को  अफवाह फ़ैलाने वाले असमाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिया गया है।   

                         उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को भ्रमणशील रहकर तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

                             इसी क्रम में जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी जमुई अभय कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई साकेत सुमन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई के द्वारा जमुई जिले के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *