जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा. प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर जिला आपूर्ति शाखा द्वारा आज जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। 23 मार्च 2026 तक के प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि पूरे जमुई जिले में रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रित और सुचारू है। वर्तमान में जिले की 30 प्रमुख गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 3,25,207 पंजीकृत उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएँ दी जा रही हैं।
दैनिक गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दिनांक 23 मार्च 2025 को जिले भर में कुल 2,939 नए गैस सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जिसके विरुद्ध विभिन्न एजेंसियों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कुल 3,387 सिलेंडरों की सफल होम डिलीवरी सुनिश्चित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वितरण कार्य के पश्चात जिले की सभी एजेंसियों के पास संयुक्त रूप से 6,398 सिलेंडरों का क्लोजिंग स्टॉक सुरक्षित है, जो आने वाले दिनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। विभिन्न प्रखंडों जैसे अलीगंज, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, जमुई सदर, सोनों, झाझा, चकाई और खैरा में संचालित इंडियन, भारत और एचपी गैस की एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन निरंतर निगरानी रख रहा है। हालांकि, कुछ प्रमुख एजेंसियों जैसे सुशीला इंडियन गैस और माँ भवानी गैस एजेंसी पर बुकिंग का भार अधिक देखा गया है, जिसे कम करने और लंबित 15,235 बुकिंग्स का तेजी से निपटान करने के लिए संबंधित वितरकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और जिले में गैस की किसी भी प्रकार की कमी या किल्लत नहीं है। सभी गैस वितरकों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं की पेंडिंग डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और वितरण संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करें। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति स्थिति सामान्य, जिला प्रशासन ने जारी की वितरण रिपोर्ट।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा. प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर जिला आपूर्ति शाखा द्वारा आज जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। 23 मार्च 2026 तक के प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि पूरे जमुई जिले में रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रित और सुचारू है। वर्तमान में जिले की 30 प्रमुख गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 3,25,207 पंजीकृत उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएँ दी जा रही हैं।
दैनिक गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दिनांक 23 मार्च 2025 को जिले भर में कुल 2,939 नए गैस सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जिसके विरुद्ध विभिन्न एजेंसियों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कुल 3,387 सिलेंडरों की सफल होम डिलीवरी सुनिश्चित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वितरण कार्य के पश्चात जिले की सभी एजेंसियों के पास संयुक्त रूप से 6,398 सिलेंडरों का क्लोजिंग स्टॉक सुरक्षित है, जो आने वाले दिनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। विभिन्न प्रखंडों जैसे अलीगंज, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, जमुई सदर, सोनों, झाझा, चकाई और खैरा में संचालित इंडियन, भारत और एचपी गैस की एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन निरंतर निगरानी रख रहा है। हालांकि, कुछ प्रमुख एजेंसियों जैसे सुशीला इंडियन गैस और माँ भवानी गैस एजेंसी पर बुकिंग का भार अधिक देखा गया है, जिसे कम करने और लंबित 15,235 बुकिंग्स का तेजी से निपटान करने के लिए संबंधित वितरकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और जिले में गैस की किसी भी प्रकार की कमी या किल्लत नहीं है। सभी गैस वितरकों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं की पेंडिंग डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और वितरण संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करें।

No comments:
Post a Comment