• Breaking News

    Live tv

    Sunday, March 29, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने लिया भाग। चैती दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण विसर्जन हेतु दिए कड़े निर्देश



    आज मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की एक व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल( भा. पु.से.) ने  भाग लिया और प्रमंडल स्तर पर जारी सुरक्षा मानकों एवं निर्देशों को आत्मसात किया।

    बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण की दिशा में सतत निगरानी, गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। आधुनिक सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने पुलिस थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रहें तथा उनकी नियमित तकनीकी जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की खराबी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने का आदेश दिया गया।


    बैठक के पश्चात आयुक्त के निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। चैती दुर्गा पूजा के दृष्टिगत प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने हेतु विशेष रणनीति तैयार की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट एवं  नियमों का अक्षरशः पालन अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विसर्जन के दौरान किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है या शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न की जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विधिसम्मत अत्यंत कठोर  कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस समीक्षा बैठक का मुख्य ध्येय जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और पुलिस-प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *