• Breaking News

    Live tv

    Thursday, May 21, 2026

    अशोका पब्लिक स्कूल में समर कैंप की शुरुआत , खेल और रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह।

    अशोका पब्लिक स्कूल में गुरुवार से पांच दिवसीय समर कैंप 2026 का शुरुआत हुआ। कैंप के पहले दिन स्कूल के बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल परिसर बच्चों की ऊर्जा , रचनात्मकता और उत्साह से जीवंत नजर आया।

           बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर समर कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीखें , खेलें और सृजन करें तभी इस शिविर की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी।  उन्होंने खेल के साथ फिटनेस और सृजन के संग बचपन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ अन्य गतिविधियों में रुचि लेंगे , तभी जीवन शिखर पर विराजमान हो सकेगा। उद्योग मंत्री ने स्कूल के शैक्षणिक माहौल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इसका सजीव उदाहरण है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को समर कैंप आयोजन के लिए साधुवाद दिया। चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप जरूरी है। इससे जहां बौद्धिक विकास होता है वहीं बच्चों में अनुशासन का भाव भी जगता है। श्री सिंह ने अभिभावकों के साथ निवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया। प्राचार्य राजीव रंजन सिंह ने कहा की विद्यालय पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अपनी उपमा आप है। निष्ठा के साथ प्रतिभाओं को तराशने का काम अनवरत जारी है। उन्होंने विद्यालय की तरक्की का विस्तार से उल्लेख किया। निदेशक राजेश रंजन , राजीव रंजन , भारती कुमारी , एच. आर.दिव्या परमार , सेकेंडरी कॉर्डिनेटर आराधना त्रिपाठी , प्राइमरी कॉर्डिनेटर  फाल्गुनी पांडे , अन्नी अनिशा , अजीत कुमार सिंह , होटल जेनेक्स ब्रिज के प्रधान मनोज कुमार सिंह , बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शम्भू शरण आदि ने भी समर कैंप के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और बाजीगरों का मनोबल बढ़ाया।


        समर कैंप के दूसरे सत्र में योगाभ्यास , फिटनेस     एक्सरसाइज , दौड़ , मार्शल  आर्ट , फुटबॉल , कबड्डी , बास्केट बॉल , शॉटगन शूटिंग , घुड़सवारी , स्विमिंग पूल प्रशिक्षण , रस्सीकूद , पारंपरिक खेल और समूह आधारित मनोरंजक गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी खेल भावना का परिचय दिया। समर कैंप के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य , अनुशासन , टीम भावना और सक्रिय जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों का भी विशेष ध्यान रखा गया। पेयजल , छायादार स्थान और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उधर विद्यार्थी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। समर कैंप के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास , नेतृत्व क्षमता , रचनात्मक सोच , सांस्कृतिक चेतना और खेल भावना के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से उन्हें जोड़ा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलती है। समर कैंप के पहले दिन की सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में भी विभिन्न रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के आयोजन की तैयारी की गई है। समर कैंप 25 मई तक जारी रहेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *