• Breaking News

    Live tv

    Thursday, May 21, 2026

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं भूमि विवाद का होगा निपटान।

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अध्यक्षता में न्याय सदन के प्रशाल में जिले  के अंचलाधिकारयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , जिसमें 12 सितंबर को निर्धारित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारण किए जाने पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी , डीसीएलआर सुजीत कुमार , सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी , सीओ ललिता कुमारी , नेहा रानी , आरती भूषण , रविकांत , निशा सिंह , विश्वजीत कुमार , मयंक कुमार अग्रवाल आदि ओहदेदार बैठक में उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डीसीएलआर और अंचल अधिकारी के समक्ष भूमि विवाद से संबंधित लंबित वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में  आपसी सहमति के आधार पर  निष्पादन किया जाना है। दाखिल खारिज , भूमि सीमांकन समेत अन्य प्रकार की भूमि संबंधी दीवानी वादों को  चिन्हित कर पक्षकारों को सूचना दें और उसे अंकित न्यायालय में लाकर समाधान कराएं। अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में लंबित वादों का भी निपटान किया जाना है। इसमें भरण पोषण वाद आदि शामिल हैं। जिला जज ने पदस्थों को अपने कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय लोक अदालत का बैनर लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका प्रचार-प्रसार भी नितांत जरूरी है। उन्होंने संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अदालत का लाभ उठा सकें। श्री सिंह ने ओहदेदारों से आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को जन उपयोगी बनाने के लिए  जमीनी स्तर पर कार्य करना करें , तभी लक्ष्य प्राप्ति संभव है। सचिव मंजूश्री कुमारी ने बैठक का संचालन किया और देय निर्देशों को आत्मासात किए जाने की गुजारिश की।

    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *