• Breaking News

    Live tv

    Sunday, February 3, 2019

    सीबीआई ने अपने ही इंस्पेक्टर को 22 लाख की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार



    सीबीआई ने अपने ही इंस्पेक्टर को 22 लाख की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार






    सीबीआई ने रविवार को नोएडा में छापा मारकर अपने ही विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के घर से रिश्वत के 22 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने आरोपी इंस्पेक्टर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मिली है।



    सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा का रहने वाला इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राठौर गाजियाबाद सीबीआई ब्रांच में तैनात है। वीरेंद्र पर आरोप है कि उसने ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में दर्ज यमुना एक्सप्रेस-वे से संबंधित केस के आरोपियों से पिछले दिनों समझौता कराने और कार्रवाई नहीं करने को लेकर सेटिंग की।



    इसके बदले आरोपी ने संबंधित पार्टी से मोटी रिश्वत की मांग की, जिस पर संबंधित पक्ष सहमत हो गया। रविवार को पार्टी ने 22 लाख रुपये बतौर रिश्वत के तौर पर इंस्पेक्टर के नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचाए। दिल्ली सीबीआई एसी-6 ब्रांच की टीम मामले को ट्रैप कर रही थी। रविवार को जैसे ही संबंधित पार्टी इंस्पेक्टर के घर से निकली तो सीबीआई की टीम ने छापा मार दिया। मौके से रिश्वत की धनराशि पकड़ी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।





    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *