घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, ट्रेन और फ्लाइट की गति पर लगा ब्रेक
देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में बर्फीली हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी लौट आई है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर और आसमान घने कोहरे की चादर में लिपटा होने से ठिठुरन भरी सर्दी रही। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार सुबह हवा की गुणवत्ता 'खराब' स्थिति में पहुंच गई।
दिल्ली के लोधी रोड इलाके में रिकॉर्ड किए आकड़ों के अनुसार, हवा में घुले खतरनाक सूक्ष्म कण पीएम 2.5 का स्तर 206, जबकि पीएम 10 का स्तर भी 216 रहा जो खराब स्तर का माना जाता है। कोहरे ने यातायात पर भी खासा असर डाला है। लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
इससे पहले वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली के मुताबिक, रविवार को राजधानी में सकल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 पर पहुंच गया और शहर की समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

No comments:
Post a Comment