• Breaking News

    Live tv

    Sunday, February 3, 2019

    मौनी अमावस्या पर प्रयागराज कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी



    मौनी अमावस्या पर प्रयागराज कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी






    प्रयागराज में सोमवार को 'मौनी अमावस्या' पर कुंभ में चल रहे दूसरे शाही स्नान में अब तक करीब 1.35 करोड़ श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस मौके पर तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के दिनभर में स्नान करने की उम्मीद है। 15 जनवरी से शुरू हुए कुंभ में मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान है। पहला शाही स्नान कुंभ के शुरुआती दिन मकर संक्रांति पर हुआ था।



    आईसीसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक रविवार शाम 6 बजे तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया था और रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या होने की वजह से स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात से ही मेला क्षेत्र में डटे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम तक 3 से 4 करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।



    माघ मास में पड़ने वाली मौनी सोमवती अमावस्या पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करते हैं। इसके बाद महिलाएं पीपल के पेड़ पर सूत के धागे लपेटते हुए 108 बार परिक्रमा करती हैं। स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं का महासंगम कुंभ में पहुंचना शुरू हो गया था। विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान सूर्योदय से पूर्व शुरू हो चुका है और सायंकाल सूर्यास्त तक चलता रहेगा।





    No comments:

    Post a Comment

    LATTEST NEWS

    Complent Form

    Name

    Email *

    Message *